हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: टड़ियावां, संवाददाता। ग्राम बहोरवा स्थित श्री बाबा शुकदेव आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कथाव्यास राधे गोविंद जी महाराज ने राजा बलि और बावन भगवान के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, त्याग, समर्पण और वचन की मर्यादा का संदेश दिया। वहीं रात्रि बेला में आकर्षक सजावट के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से आश्रम परिसर गूंज उठा। कथाव्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल भगवान की महिमा का वर्णन नहीं करती, बल्कि मनुष्य को सत्य, सदाचार और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। राजा बलि और बावन भगवान के प्रसंग से उन्होंने धर्म के प्रति समर्पण, सत्यनिष्ठा और वचन की मर्यादा के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि परिवार और ...