हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायथोक पश्चिमी मोहल्ले में बहू की विदाई को लेकर विवाद हो गया। सास ने बहू के मायके पक्ष के छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सराय थोक पश्चिमी निवासी शची मिश्रा पत्नी अधिवक्ता गिरीश चंद्र मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पुत्री सुगंधा और बहू आरती के साथ घर पर थीं। आरोप है कि तभी बहू के मायके पक्ष के कौशल किशोर, जुगुल किशोर, चंद्र किशोर, नवल किशोर, आदेश कुमार और अनुराग कार से घर पहुंचे। आरती को बिदा कराकर जबरन साथ ले जाने लगे। उन्होंने पति और बेटे के कचहरी से लौटने के बाद विदाई करने की बात कही तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने शची मिश्रा के साथ मार...