Hardoi News: बहनोई के घर के बाहर से बाइक चोरी, छठवें दिन रिपोर्ट
हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: सांडी। बहन की ससुराल में सऊनी लेकर आए युवक की बाइक मकान के दरवाजे से चोरी हो गई। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक को पैदल ले जाता दिखाई दे रहा है। बिलग्राम के करेहका निवासी रामकुमार 17 अगस्त को बाइक से अपनी बहन की ससुराल बरौली स्थित रामशंकर के घर सऊनी लेकर आया था। देर रात दरवाजे पर खड़ी उसकी बाइक गायब हो गई। आसपास तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक चोर बाइक को पैदल ले जाता दिखाई दिया। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.