हरदोई, अगस्त 28 -- Hardoi News: हरदोई। रक्षाबंधन पर्व और ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत शुक्रवार को बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रही कोतवाली शहर पुलिस टीम ने परिवार से बिछड़े तीन वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया। बच्चा रोता हुआ पुलिस को मिला था। सीओ नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाउडहाइलर से सूचना प्रसारित कराई और आसपास के लोगों की मदद ली। काफी प्रयास के बाद बच्चे की पहचान कृष्णा पुत्र बृज कुमार कश्यप और खुशबू निवासी तिलहर शाहजहांपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके माता-पिता बस स्टैंड पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पहचान के बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर माता-पिता ने पुलिस का आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, उप निरीक्षक कौशल किशोर यादव, उप निरीक्षक थान सिंह, कांस्टेबल ...