हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: संडीला। बस अड्डा चौराहे पर रोडवेज बस में सवार होते समय महिला के गले से सोने के दो लॉकेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने शक होने पर महिला को मौके पर पकड़ लिया था, जबकि उसके भाई ने युवक को पकड़कर दोनों लॉकेट बरामद कर लिए। अतरौली थाना क्षेत्र के गौर कला गांव निवासी कांती पत्नी सर्वेश अपने भाई संतोष के साथ लखनऊ जाने के लिए संडीला बस स्टैंड पहुंची थीं। बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर पीछे खड़ी महिला ने उनके गले से सोने के दो लॉकेट निकाल लिए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बस स्टैंड पर यात्री से चेन चोरी में गोरखपुर महिला गिरफ्तार लॉकेट गायब होने का पता चलने पर कांती ने महिला का हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि महिला ने दोनों लॉकेट पास खड़े युवक को दे दिए। तभी कांती के भा...