Hardoi News: बसेन में दो सप्ताह बाद बदला ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली आपूर्ति
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: अहिरोरी, संवाददाता। बेनीगंज पावर हाउस से जुड़े ग्राम पंचायत बसेन में दो सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को आखिरकार बदल दिया गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने खबर प्रकाशित की तो विद्युत विभाग ने संज्ञान लिया और नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण करीब दो सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली न आने से मोबाइल चार्ज करने, पेयजल व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर समस्या दूर कराने की मांग की थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया। इसके बाद गांव में बिजली आपूर्ति शुरू हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.