हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: टड़ियावां। बरौली गांव निवासी छोटी बिटिया पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसने टड़ियावां थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान उसने गांव के अशोक त्रिवेदी पुत्र रामप्रताप और मोनू पुत्र हरिकरन के नाम प्रकाश में आने की बात कहते हुए उन्हें मुकदमे में शामिल करने की मांग की थी। आरोप है कि 27 जुलाई की शाम करीब छह बजे मोनू और उसकी पत्नी ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मोनू, उसकी पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी...