Hardoi News: बनने लगी कान्हा गौशाला, इसी साल काम पूरा होगा
हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: हरदोई। नगर पालिका की ओर से सदर तहसील के गांव सधई बेहटा के निकट कान्हा गौशाला का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे आने वाले समय में अन्ना पशुओं की समस्या से नगर पालिका क्षेत्र के 26 वार्डों में रहने वाले लोगों को निजात मिलेगी। विभिन्न फरियादों व अन्य सरकारी कार्य से जिला मुख्यालय आने वालों को भी अन्ना पशुओं से होने वाले हादसों से छुटकारा मिलेगा। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सुखसागर मिश्रा का कहना है कि कान्हा गौशाला का निर्धारित छह महीने की समय सीमा में निर्माण पूरा कराया जाएगा। गुणवत्ता पर पूरी नजर रखी जा रही है। विभागीय जेई भी काम का जायजा ले रहे हैं। इसका संचालन होने पर अन्ना मवेशियों को रखने के लिए उचित भवन मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.