Hardoi News: बच्चों में गौसेवा के संस्कार विकसित करने पर जोर
हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: बेनीगंज। सीबीजी विद्यालय में शनिवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत संपर्क बैठक हुई। कार्यक्रम में मलूक पीठ वृंदावन के परम पूज्य महाराज श्री गोपेश कृष्ण दास जी महाराज ने गौसेवा और गौ सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला। महाराज ने बच्चों को गौ माता के प्रति सम्मान, सेवा और संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार और गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ने से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। मुख्य आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजेश तिवारी रहे। उनके नेतृत्व में आयोजित बैठक में विद्यालय के बच्चों, गौभक्तों और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी से गौसेवा, गौ-सम्मान एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.