हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: हरदोई। तकनीकी शिक्षा आज वक्त की अहम जरूरत है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम से स्वरोजगार के मौके बढ़ते हैं। यह बात सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हाजी नफीस अनवर ने हरदोई के दौरे पर कही। उन्होंने एक होटल में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संस्था के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को तिरंगा झंडा भेंट करके 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम करें। सामाजिक कार्यों के अलावा राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो नक़ी इदरीसी ने कहा कि शिक्षा ही तरक्की का रास्ता है। ऐसे बच्चों को चिन्हित करें जिनकी उच्च शिक्षा परिवार की आर्थिक कमज़ोर स्थित के कारण बीच में छूट जाती है। ऐसे लोगों की मदद करें। सह...