Hardoi News: बच्चे को लग्जरी कार ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर
हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: मल्लावां। स्कूल जा रहे चार वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार लग्जरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेशन रोड गंगारामपुर निवासी कुलदीप शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा रिषी शर्मा चार वर्षीय 15 अगस्त की सुबह करीब सात बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान तेंदुआ की ओर से आ रही टाटा सफारी के चालक ध्रुव पटेल निवासी तेंदुआ ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए रिषी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा उछलकर काफी दूर जा गिरा। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.