Hardoi News: बंद मकान में चोरी का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: सांडी। चौधरियापुर तिराहा स्थित गोवर्धनी मंदिर मार्ग पर बंद मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए अमानत में खयानत से जुड़ा मामला बता रही थी। मंशाराम के बंद मकान में 16/17 अगस्त की रात चोर छत की जाल काटकर अंदर घुसे। कमरों के ताले तोड़कर बक्सों और अलमारी में रखे जेवर, 35 हजार नकद और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। मंशाराम दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में सिलाई कारखाना चलाते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि घटना अभी संदिग्ध लग रही है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.