Hardoi News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान और नकदी चोरी
हरदोई, अगस्त 10 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर, नकदी और लैपटॉप चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह गृहस्वामी के लौटने पर कमरों के ताले टूटे मिले तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्नाव के बांगरमऊ थानाक्षेत्र के बेहटा कच्छ निवासी मनोज कुमार मल्लावां में बीएन इंटर कॉलेज के सामने गली में मकान बनाकर रहते हैं। शनिवार को वह घर में ताला लगाकर अपने गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर एक लैपटॉप, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी पायल और 25 हजार नकद चोरी कर लिए। मकान में किराये पर रह रहे कोडरमऊ निवासी श्याम सुंदर के कमरे का ताला तोड़ दिया गया। चोर उनके कमरे से एक जोड़ी पायल और 10 हजार रुपये नकद ले गए। सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.