हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुलेमानी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने माल पार कर दिया। गुरुवार दोपहर मकान पर पहुंची महिला को ताला टूटा मिला। कमल की पत्नी सरिता गुरुवार को दोपहर अपने मकान पर पहुंचीं। वहां मकान का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। महिला के मुताबिक, चोर मकान का ताला तोड़कर सामान और बर्तन चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Deoria News: दरवाजा का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...