हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: सांडी। ठेका बंद होने के दौरान अधिक दाम पर देशी शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने जागेश्वर गुप्ता निवासी मोहल्ला खिड़किया को गिरफ्तार किया है। कस्बा इंचार्ज सुबोध कुमार के मुताबिक, शनिवार को सूचना पर महिला उपनिरीक्षक रीमा सिंह के साथ बाबा कॉलेज तिराहे पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपित बंद पेट्रोल पंप की ओर भागा, लेकिन पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके झोले से 24 पौवे देशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...