हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: संडीला। कस्बे के बस अड्डा चौराहे स्थित फ्लाईओवर में बारिश का पानी जाने और मिट्टी के साथ बाहर निकलने की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पीएनसी की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। टीम के अनुसार सड़क पर जमा पानी की निकासी के लिए फ्लाईओवर में आउटलेट पाइप लगाए गए हैं। इनमें पत्थर का टुकड़ा और कचरा फंसने से पानी की निकासी प्रभावित हो गई थी। टीम ने पाइप की सफाई की, जिसके बाद पानी की निकासी सुचारु हो गई। पीएनसी टीम ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर अधिक पानी जमा होने से सड़क के जोड़ के रास्ते पानी फ्लाईओवर के अंदर पहुंच रहा था। इसके साथ मिट्टी भी बाहर निकल रही थी। इससे लोगों को फ्लाईओवर की सुरक्षा को लेकर आशंका हुई। निरीक्षण के बाद टीम ने फिलहाल फ्लाईओवर में किसी तरह की समस...