Hardoi News: फोन पर पति से कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: कल्याणमल। एक नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायकेपक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बेनीगंज थानाक्षेत्र के भैनगांव निवासी गोविंद प्रजापति के बेटे अनिल की शादी 24 मार्च को अतरौली थाना क्षेत्र के सिटकहना गांव निवासी 20 वर्षीय प्रियंका से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ससुराल में रह रही थी। पति अनिल दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। ससुर गोविंद प्रजापति के अनुसार, रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। प्रियंका अपने कमरे में थी। इसी दौरान उसकी पति से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी से आहत होकर उसने रात में साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.