Hardoi News: फोटो-वीडियो बनाते समय शिक्षक को पीटने पर पूर्व प्रधान का जेठ गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: हरदोई। बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त और गिरे मकानों की फोटो-वीडियो बनाते समय शिक्षक पंकज कुमार राठौर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है चार-पांच युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर पीटा और सिर पर सरिया से हमला किया। घायल शिक्षक का इलाज हरदोई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान के जेठ पर शांतिभंग की कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है। पंकज राठौर एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। बताया गया कि बारिश के दौरान वह गरीब परिवारों के क्षतिग्रस्त और गिरे मकानों की फोटो और वीडियो बना रहे थे। आरोप है इसी को लेकर ग्राम पूर्व प्रधान के जेठ फूलचंद ने उन्हें फोन पर धमकी दी। आरोप है उन्हें घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिक्षक के मुताबिक, 30 सितंबर को विद्यालय से छुट्टी के बाद वह घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.