हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय औद्योगिक एरिया फेज टू में एक प्लाईवुड फैक्ट्री के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बीते रविवार की देर शाम औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई है। फैक्ट्री के अन्य कर्मियों ने बताया, रोहित यादव निवासी ग्राम धर्मपुर भुरमा थाना थरवई प्रयागराज का रहने वाला है। रोहित यहां की विभिन्न फैक्ट्रियों में मजदूरी करता था। रोहित शराब पीने का आदी था। इस थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अधिक शराब पीने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...