Hardoi News: फेसबुक पर पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने और धमकी देने में रिपोर्ट
हरदोई, नवम्बर 20 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सोशल मीडिया पर पत्नी के चरित्र, नौकरी और परिवार को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली शहर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली शहर में दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता अरुणा रस्तोगी उर्फ सोनी ने बताया कि उनका पति आशीष उर्फ अंशू रस्तोगी निवासी मोहल्ला खालसा मीठा कुआं, थाना सांडी से वैवाहिक विवाद चल रहा है। दोनों के बीच विवाद से जुड़े मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोप है कि पति फेसबुक पर उनके चरित्र, नौकरी, वेतन, बच्चों और मायके पक्ष के परिजनों को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट डाल रहा है। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.