हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के भूरटीकुर गांव निवासी अरुण कुमार उर्फ पिंटू वाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विमल वाजपेयी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, गाली-गलौज और ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है। अरुण कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया कि विमल वाजपेयी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज करता है। इससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही है और परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। उन्होंने आरोपी की गतिविधियों से परिवार को किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे हैं। शिकायत में अरुण कुमार ने बताया कि उनकी मां वर्ष 2005 से 2010 तक नयागांव ह...