हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: धियरई, संवाददाता। एक दिन पहले घर से निकले फेरी दुकानदार युवक का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है l ग्राम दलेलनगर निवासी अमन 22 पुत्र गुल मोहम्मद गुरुवार की शाम चार बजे घर से निकला था l लेकिन देर रात घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगाl शुक्रवार की रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने अमन को गांव के उत्तर में करीब 400 मीटर दूर खड़े एक चांदनी के पेड़ से हरे कपड़े के फंदे से झूलते देखा। घटना के समय पिता गुल मोहम्मद नोयडा में एक निजी टाइल्स कंपनी में काम कर रहे थे l मृतक गद्दे लेकर गांवों में बेचता था। उसका विवाह करीब एक वर्ष पहले ग्राम तेरियां थाना लोनार निवासी रुखसार के साथ हुआ था l परिजनों किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है l...