Hardoi News: फूटा मठ मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव,भजनों पर झूमे श्रद्धालु
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। सावन माह की पावन शिवरात्रि के मौके पर यहां मोहल्ला बाजार शंभा स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र फूटा मठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया गया। आयोजक समाजसेवी आलोक पाठक ने सपत्नी भगवान शिव का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया जिसमें कथा वाचक नरेश चंद्र शास्त्री ने शिव कथा का गुणगान किया। राधा नाम संकीर्तन के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की भक्ति से ओत-प्रोत भजन एवं संकीर्तन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय वातावरण से पूरा माहौल शिवमय नज़र आया। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा। बाबा भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.