Hardoi News: फार्मासिस्ट की दुकान पर काम करने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खाया
हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: हरदोई। मोहल्ला आशा नगर निवासी 22 वर्षीय अमित अवस्थी उर्फ योगेश ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया गया कि अमित नघेटा रोड स्थित एक फार्मासिस्ट की दुकान पर काम करता था। बुधवार को उसने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे पर डॉक्टरों ने ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, अमित की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी करीब आठ साल से मायके में रह रही है। दोनों के कोई संतान नहीं थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.