हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: पाली। बाइक पर सवार होकर घर के बाहर फायरिंग और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने तमंचा, खोखा कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है। 21 सितंबर को कस्बा के मोहल्ला पटियानीम निवासी किरन पांडे पत्नी अजय कांत पांडेय के साथ मारपीट हुई थी। कस्बा के मोहल्ला सुलह सरांय निवासी संजय उर्फ बर्री ने डंडे से किरन की पिटाई की थी। इसके बाद संजय के दो साथियों ने किरन के दरवाजे पर आकर तमंचे से फायर करते हुए गाली गलौज किया था। युवकों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दर्ज मुकदमा में सीसीटीवी कैमरा के वीडियो के आधार पर जानल...