Hardoi News: फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्र का शव
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में शनिवार को 12वीं के एक छात्र का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेपुर निवासी अनंतराम पाल का 18 वर्षीय बेटा सनी कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के बाबा रामविलास ने थाने पहुंचकर इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष बघौली प्रशांत दुबे ने बताया की प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.