Hardoi News: फर्राटा पंखे के नंगे तार से करंट लगने पर अधेड़ की मौत
हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: हरदोई,संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरगुज्जा गांव में शनिवार तड़के करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई। लघुशंका के लिए बिस्तर से उठे राजेंद्र कुशवाहा का पैर जमीन पर पड़े फर्राटा पंखे के नंगे तार पर पड़ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। राजेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो रहे थे। कमरे में हवा के लिए फर्राटा पंखा चल रहा था। उनके बेटे रोहित के मुताबिक आधी रात के बाद पिता लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान पंखे का नंगा तार प्लग से निकलकर जमीन पर गिरा था। अंधेरा होने के कारण उनका पैर तार पर पड़ गया और उन्हें तेज करंट लग गया।चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और बिजली का संपर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.