हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: टड़ियावां। हरदोई-सीतापुर हाईवे पर मेडिकल कॉलेज गौराडांडा के निकट से सिकरोहरी पुल तक करीब 13 पेड़ आंधी और पानी से बीच सड़क पर गिर गए। इससे हरदोई- सीतापुर और आसपास को जाने वाले राहगीरों को बाईपास रास्ते से गुजरना पड़ा। हालांकि स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों और वन कर्मियों के सहयोग से पेड़ों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप बहाल हो सकी। उधर, आंधी से कई पेड़ो बिजली के एचटी लाइन और एलटी लाईन पर गिरने विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। विद्युत कर्मचारी लाइन मेंटेनेंस के कार्य में जुटे रहे। उपकेंद्र इटौली के चार फीडरों में टड़ियावां की आपूर्ति चल पाई। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से एक व्यक्ति के नाम पर बनवाए दो पासपोर्ट जबकि अन्य फीडरों की आपूर्ति के लिए कार्य चलता रहा है। यह भ...