Hardoi News: फत्तेपुर पथरौली संपर्क मार्ग बदहाल
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: बेहंदर, संवाददाता। विकासखंड बेहंदर क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग से फत्तेपुर पथरौली संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। वर्षों पहले बनी यह सड़क अब जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। अजय, सुनील, कमल, अजीत समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को ब्लॉक मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों से जोड़ता है। प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और मरीज इसी सड़क से आवागमन करते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण सभी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर घायल हो जाते हैं। साइकिल से स्कूल जाने वाले कई बच्चे भी गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.