Hardoi News: फंदे से लटके युसूफ की इलाज के दौरान मौत
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: हरदोई। माधौगंज थानाक्षेत्र में युवक युसूफ फांसी के फंदे पर लटक गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव निखाही निवासी युसूफ खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। पत्नी, एक बेटा और पांच बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना माधौगंज थानाक्षेत्र की है।युसूफ की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और पांच बेटियों समेत बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। खेती-किसानी से परिवार का खर्च चलाने वाले युसूफ की मौत से सभी सदमे में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.