Hardoi News: प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख और सोने की चेन मांगी, विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
हरदोई, नवम्बर 22 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज में प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी साक्षी शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 11 मार्च 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट की गई और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि नौ अक्टूबर 2026 को मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.