Hardoi News: प्रोत्साहन राशि के लिए चक्कर काट रही महिला ने की शिकायत
हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: टड़ियावां। जननी सुरक्षा योजना के तहत 15 दिनों के भीतर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के छह माह से दौड़ रही पीड़िता ने डीएम को पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। गांव जिगिनिया खुर्द की निवासी शिवानी ने डीएम से शिकायत में कहा कि टड़ियावां सीएचसी में बीती फरवरी माह में उसकी डिलीवरी हुई थी। शिकायत में कहा है कि सरकार की ओर से जच्चा - बच्चा की सुरक्षा को लेकर हर दर्जे पर गंभीरता बरती जा रही। उसके लिए 15 दिवस में प्रोत्साहन राशि मुहैया कराने का प्रावधान भी है। आरोप है कि सीएचसी के एक कर्मचारी ने उससे प्रोत्साहन राशि के बदले उससे रुपयों की मांग की। मांग पूरी नहीं करने उसे करीब सात माह बाद भी प्रोत्साहन राशि नहीं भेजी गई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में लेकर कार्यवाही की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.