Hardoi News: प्रेरणा कैन्टीन का किया शुभारम्भ
हरदोई, सितम्बर 19 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा ने तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आधुनिक मॉडल प्रेरणा कैन्टीन ग्राम पंचायत छनोइया मलेहरा का उद्घाटन किया गया। स्थापना उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत की गई है। तहसील परिसर में प्रेरणा कैन्टीन से आगन्तुकों को चाय, नाश्ता, जलपान एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध हो सकेगा। प्रेरणा कैन्टीन संचालन के लिए मिशन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में एसडीएम नारायणी भाटिया, खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड-बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, निशांत राय, सीओ सण्डीला श्लोक गौतम, खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला गौरी राठौर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.