हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कौढ़ा निवासी रघुनाथ के बेटे आशीष का शव मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करता था। सात जुलाई को गांव लौटा था। बताते हैं कि एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चलता था। युवती की जून महीने में शादी हो गई थी। कुछ दिनों बाद युवती उसे साथ ले जाने को कह रही थी, जबकि युवती के परिजन इस बात पर विरोध जता रहे थे। तब से वह परेशान रहता था। कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि युवक का फोन कब्जे में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...