हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: सवायजपुर (हरदोई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला पर युवक ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने गड़ासे के बेट से महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे गांव का पवन यादव उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उनकी 40 वर्षीय बहू से गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए गड़ासे के बेट से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई。

घटनाक्रम घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर में प्र...