हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: अतरौली। प्राथमिक विद्यालय रुदौली, विकास खण्ड भरावन में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में स्थापित आरओ प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानाध्यापक श्री संदीप आर्य के विद्यालय एवं बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं आरओ का शीतल, स्वच्छ पेयजल पिलाकर शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...