हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: कछौना। इमलीपुर ग्राउण्ड में आयोजित श्री रामलीला के प्रथम दिवस भगवान श्री राम के प्राकटय उत्सव का सजीव मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। इस दौरान श्री भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण जी के प्राकट्य सहित भगवान की बाल लीलाओं को वृंदावन से आये कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। आयोजन के प्रथम दिवस श्री बाल कृष्ण लीला संस्थान मथुरा वृंदावन द्वारा प्रभु श्रीराम जी के प्राकट्य समेत बाल लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। अयोध्या के राजा चक्रवर्ती सम्राट महाराज दशरथ के यहां चार पुत्रों राम-लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म की लीला का मंचन किया गया। ठुमुकि चलत रामचन्द्र बाजत पैंजनिया आदि भजनों से गुणगान प्रस्तुत किया गया। बाल लीलाओं के साथ विश्वमित्र जी का अयोध्या आगमन व ताड़का वध, अहिल्या उद्धार आदि की पावन लीलाओं का सजीव वर्णन प...