हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी गठित कर महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुमुदनी देवी ने सीटीएन किड्स जोन की प्रिंसिपल गीता शुक्ला को जिलाध्यक्ष और भाजपा जिला मंत्री दीपा विश्वास को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। हरप्रीत एडवोकेट को जिला महामंत्री तथा अनुपमा सिंह, शारदा शुक्ला, नीलम मिश्रा, अलका सिंह, कात्यायनी पाण्डेय, रेनू सिंह, शिखा शुक्ला और नीलम सिंह को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई है। श्वेता पाण्डेय, सतना मिश्रा, पूजा तिवारी और सुमन श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गुप्ता को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...