Hardoi News: प्रधानाध्यापक के देर से पहुंचने पर अभिभावकों का हंगामा
हरदोई, सितम्बर 2 -- Hardoi News: सांडी। स्कूल में प्रधानाध्यापक के देर से पहुंचने को लेकर अभिभावकों से विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हेलमेट लगाए बाइक सवार अभिभावक प्रधानाध्यापक से स्कूल एक घंटे देर से खुलने और पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत करते दिख रहे हैं। अभिभावकों ने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने की बात भी कही। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में प्रधानाध्यापक अन्य कार्यों का हवाला देते हुए देर से पहुंचने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह चाबी से स्कूल का गेट खोलते हैं और बच्चे अंदर जाते दिखाई देते हैं। वीडियो सोमवार को अखवेलपुर-मलवा ग्रामसभा के अखवेलपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो को संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.