हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। निरीक्षण भवन के सामने लगे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग फाड़ने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कौशलपुरी निवासी शैलेन्द्र दिवाकर की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले कुछ अराजक तत्वों ने निरीक्षण भवन के सामने लगे होर्डिंग को फाड़ दिया। आरोप है कि साथ ही आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की जांच के साथ ही उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ...