हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: सुरसा। हुसियापुर गांव के प्रधानपति पर मझिला मोड़ के पास दो लोगों ने डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में प्रधानपति के मुंह और नाक में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हुसियापुर निवासी प्रधानपति विपिन सिंह ने बताया कि वह मझिला मोड़ के पास खड़े थे। तभी गांव का अमरीश बाइक से पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर अमरीश ने ईंट-रोड़ों से उनके मुंह और नाक पर हमला कर दिया। इसी बीच अमरीश का भाई विक्रम भी मौके पर पहुंच गया और बांस के डंडे से मारपीट करने लगा। हमले में विपिन घायल हो गए और उनके मुंह व नाक से खून बहने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उन्हें धमकी दे चुके हैं। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने ब...