हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: शाहाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सर्वसमाज ने प्रदेश में सपा की सरकार बनाने की ठान ली है। एमएलसी चुनाव वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। ऐसे में कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएं। शनिवार को पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू की अध्यक्षता में आयोजित सपा की बैठक में डॉ. कश्यप ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार पर झूठे वादे करने और युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने दावा किया कि लखनऊ खंड की दोनों सीटों पर सपा प्रत्याशी कांति सिंह और सुशील कुमार भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जनता का वोट सुरक्षित रहेगा, तभी ल...