हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज न्योरादेव में शनिवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बीए एवं बीएससी अंतिम वर्ष के लगभग 400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके शिक्षित और जागरूक युवाओं पर निर्भर करती है। सम्मानित विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। शिक्षा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और सकारात्मक सोच ही ...