हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: बेनीगंज। दशहरा और नवरात्रि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने प्रताप नगर चौराहे पर रात करीब नौ बजे चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह और चौकी प्रभारी प्रताप नगर राकेश कुमार चौधरी ने देसी शराब ठेके समेत चारों मार्गों पर भ्रमण कर संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की और दुपहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली। दुकानदारों से असामाजिक तत्वों की गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से दशहरा और नवरात्रि का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...