हरदोई, नवम्बर 15 -- Hardoi News: हरदोई संवाददाता जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर रविवार को तहसील सदर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में प्रगणकों एवं फील्ड पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र, एएचएल, परिचय पत्र और अन्य आवश्यक प्रपत्र वितरित किए गए। वितरण के लिए विकासखंडवार काउंटर बनाए गए थे, जहां से संबंधित कर्मचारियों को सामग्री उपलब्ध कराई गई। डीएम राहुल पांडेय के आदेश व एडीएम दीपाली भार्गव के निर्देशन में आयोजित वितरण कार्यक्रम में एसडीम सदर गुलाब चन्द्र व तहसीलदार सदर सचिन शुक्ला की उपस्थित में अधिकारियों ने सभी प्रगणकों एवं फील्ड पर्यवेक्षकों को आवश्यक अभिलेख वितरित कराए। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य विकास अधिका...