Hardoi News: पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश
हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: हरदोई। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई के नेतृत्व में हुआ। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्तनपान के महत्व को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य डॉ. जे.बी. गोगोई, डॉ. विजय तोमर और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा शामिल रहीं। निर्णायकों ने पोस्टरों का अवलोकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.