हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: हरदोई। हरियावां थानाक्षेत्र के अब्बुलबारी गांव निवासी तीन दिन से लापता 40 वर्षीय किसान रामसनेही की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। किसान के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। गांव निवासी रामसनेही रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे पर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। सोमवार को पत्नी किरण ने हरियावां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के पूर्व दिशा में लगभग 150 मीटर दूर सई नदी में एक शव उतराता देखा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में तीन दिन से लापता किसान का शव सई नदी में मिला पुलिस ने परिजनों की मदद से शव की पहचान कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ...