हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: कछौना। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके 26 साल से लापता होरीलाल की मौत की वजह पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सकी। करीब 30 मिनट तक चली पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। ग्राम कलौली निवासी होरीलाल की लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। गुरुवार को एंबुलेंस से शव गांव पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 26 साल बाद गांव पहुंचा हत्यारोपी का शव होरीलाल को 1970 के दशक में हत्या के एक मामले में जेल भेजा गया था। अदालत से आजीवन कारावास की सजा होने के बाद कुछ वर्षों बाद उन्हें पै...