हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: बेनीगंज। हूंसेपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पिटाई के बाद घायल युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचने पर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हूँसेपुर गांव निवासी सुशीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सुशील पांच सितंबर की रात करीब आठ बजे गांव के बाहर मूंगफली के खेत में बने मचान की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सम्मोहन पुत्र सत्रोहन, मीरा पत्नी धीरू और करन पुत्र धीरू ने उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मारपीट में घायल राजमिस्त्री की मौत, गैर-इरादतन हत्या का केस तीनों ने सुशील पर यूकेलिप्टस का सूखा पेड़ काटने का आरोप ल...