हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: बिलग्राम। कस्बा बिलग्राम के मोहल्ला खुर्दपुरा निवासी शब्बीर अहमद ने कुछ लोगों पर पैतृक जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने, विरोध पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया है। शब्बीर अहमद ने बताया कि उनके घर के पास स्थित पैतृक खाली जमीन का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। आरोप है रहीस, नसीम, शमीम, राजू, सलमान, फैसल, फजल, किरन समेत कुछ अन्य लोग उक्त जमीन पर जबरन खुदाई कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी आरोपी एकजुट होकर फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जमीन विवाद में युवक पर सरिये से हमला, कोर्ट में आदेश पर मुकदमा घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने कुछ समय के लिए खुदाई का कार्य रुक...